इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवला, जानें कैसे करें उपयोग

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवला, जानें कैसे करें उपयोग

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई ऐसे फल या सब्जी होते हैं जिनको खाने के बाद हमे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। उन्ही में एक है आंवला जिसका सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के साथ-साथ यह हमारे शरीर को कई रोगों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है जैसे- त्वचा, बालों, पेट की समस्‍या, हृदय रोग, लिवर संबंधी बीमारियों को हमारे शरीर से दूर करता है। अगर हम रोजाना आंवला खाते हैं तो दुनियाभर में फैले संक्रमण से हमें लड़ने में मदद मिलती है।

पढ़ें- तेजी से पेट की चर्बी कम करने के लिए 5 बेस्ट फूड्स

आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर में होने वाली बीमारी से लड़ने में मददगार होते हैं। वहीं इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो आंवला में पॉलीफेनोल, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है जो छोटे बच्चे, महिलाएं और वयस्कों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतने गुणों से भरपुर आंवला अगर आप पंसद नहीं करते है तो अपने मन को बदलिए और रोजाना आंवला खाना शुरु कर दिजिए। वहीं इसके लिए आपको इसके सीजन के इंतजार की जरुरत नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार, आंवले का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं, इसका फायदा आपको वैसा ही मिलेगा जैसा ताजे आंवले में होता है।

आंवला में कई तरह के औषधि वाले गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसका प्रयोग भी कई तरह से किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आंवले का प्रयोग कैसे करें और उसके क्या फायदें हैँ?

आंवले का रस

एक किलो आंवले से 600 मिलीलीटर रस तैयार कर सकते हैं। आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच आंवले का रस और 1 चम्मच शहद मिला कर सेवन कर सकते हैं। आप इसे एक महीने तक रख सकते हैं। यदि आप एक महीने के लिए आंवला जूस का स्टॉक तैयार नहीं करना चाहते हैं और रोजाना 2 आंवले से रस तैयार करें। इसे एक ग्‍लास पानी में मिक्‍स कर पीएं।

आंवले का मुरब्‍बा 

अगर आप मुरब्बा के शौकीन हैं तो यह आपके लिए कुछ अच्छी खबर है क्योंकि न सिर्फ आंवला बल्कि इससे बना मुरब्बा भी काफी फायदेमंद होता है। एक साधारण मुरब्बा तैयार करने के लिए, आपको आंवला, चीनी, इलायची और फिटकरी जैसी बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। आंवले का अचार भी फायदेमंद होता है। यह आंवला, सरसों के बीज, सौंफ, जीरा, मेथी के बीज और तेल जैसे अन्य लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ तत्काल आंवला अचार बना सकते हैं। हालांकि, आंवले का मुरब्‍बा ज्‍यादातर लोग घर में ही बनाते हैं। आप मार्केट से भी इन उत्‍पादों को खरीद सकते हैं।

आंवला चटनी

चटनी एक सरल और दिलचस्प तरीका है। इसके लिए आपको आंवला, पुदीना, धनिया, लहसुन, मिर्च, नमक, चीनी को आवश्‍यकतानुसार लेकर चटनी तैयार कर सकते हैं।

आंवला टी 

आहार में भारतीय आंवले को शामिल करने के लिए आंवला टी एक और सरल और आसान तरीका है। पुदीने के पत्ते, अदरक और आंवला पाउडर चाय के मुख्य तत्व हैं। जिस प्रकार से आप सामान्‍य चाय बनाते हैं उसी प्रकार से आंवला चाय तैयार कर रोजाना पी सकते हैं।

आंवला कैंडी

आंवला कैंडी जो मीठा और खट्टा होता है, दैनिक आहार में फलों को शामिल करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। कोई भी उन्हें खरीद सकता है या बना सकता है। एक उबले हुए आंवले के टुकड़ों को काटकर चीनी के सीरे में मिला सकते हैं। इसे धूप में सूखाने के बाद एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। आप इसे रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करें।

इसे भी पढ़ें-

किडनी स्टोन को ऐसे करें खत्म, जाने क्या है रामबाण इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।